Follow

बदलते वक्त की चुनौतियों के लिए तैयार रहें उद्यमी – दुष्यंत चौटाला

गुरुग्राम/ चंडीगढ़, 15 नवंबर। यंग इंडिया और सीआईआई द्वारा गुरुग्राम में आयोजित संवाद श्रृंखला में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं, स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कई उद्यमी और संस्थापक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।  
Listen to this article

यंग इंडिया-सीआईआई के संवाद कार्यक्रम में दुष्यंत चौटाला का प्रेरक संबोधनउद्यमियों ने दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की

 

गुरुग्राम/ चंडीगढ़, 15 नवंबर। यंग इंडिया और सीआईआई द्वारा गुरुग्राम में आयोजित संवाद श्रृंखला में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओंस्टार्टअप फाउंडर्स और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कई उद्यमी और संस्थापक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement

 

अपने संबोधन में दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की औद्योगिक नीतिनिरंतर विकासकिसानों और उद्योग के आपसी संबंधश्रम सुधारआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिकाजलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ उद्योगों को नई नीतियोंतकनीक और पर्यावरणीय जरूरतों के अनुसार आगे बढ़ना होगा।

 

कार्यक्रम में मौजूद कई उद्यमियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की वैश्विक बाजारों की समझनिवेश को बढ़ावा देने की सोच और हरियाणा के औद्योगिक विकास के प्रति उनके स्पष्ट नजरिये की सराहना की। प्रतिभागियों का कहना था कि दुष्यंत चौटाला आज के समय में हरियाणा के सबसे प्रगतिशीलव्यावहारिक और बिजनेस को प्रोत्साहन देने वाले नेताओं में से एक हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से सम्मान किया और उन्हें भविष्य का लोकप्रिय नेता बताया।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh