न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 18 अप्रैल। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक और दुखद बताया है। उन्होंने कहा, इससे कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों का महिला विरोधी रवैया उजागर हुआ है। अजय मित्तल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अधिनियम का विरोध कर देश की करोडो माँ, बहन, बेटियों को उनका हक़ दिलवाने में बाधा डालने का दुःसाहस किया है, जिसका परिणाम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।
अजय मित्तल ने कहा, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के चक्कर में कांग्रेस पार्टी स्वयं अपने पाव पर कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने कहा, महिलाओं को मिलने वाले 33% आरक्षण को रोकना और फिर उसका जश्न मनाकर देश की आधी आबादी का अपमान करना कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।
गौरतलब है, केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33% आरक्षण को 2029 के चुनावों से पहले लागू करने के लिए संशोधन ला रही थी, लेकिन दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण यह संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर गया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।