Follow

Super Breaking News

179 posts

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 Km माइलस्टोन के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कई लोग घायल। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आज UP के दौरे पर हैं राहुल गांधी।

Advertisement

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, ‘यूपी डायलॉग्स’ में मंथन। होटल मानसरोवर पैराडाइज में ‘यूपी डायलॉग्स–मुरादाबाद चैप्टर’ का आयोजन। एमएसएमई सशक्तीकरण, सुशासन, शिक्षा और महिला उत्थान पर चर्चा। मुरादाबाद के 11,460 करोड़ और मंडल के 19,800 करोड़ रुपये के वार्षिक निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की रणनीति तैयार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कानपुर में 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात। वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में होगा कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे सीएम योगी। कानपुर नगर के विकास को मिलेगी नई गति, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत अनेक जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद।

काशी के आसमान में राफेल, सुखोई, तेजस विमानों और सूर्यकिरण टीम के रोमांचक प्रदर्शन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। वायुसेना की सटीक प्रहार क्षमता, परिचालन तत्परता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्रवाई करने के संकल्प का प्रदर्शन।

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां संस्करण। जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पंचकूला के सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-10 में देखा सीधा प्रसारण।

Special Offer
ADVERTISEMENT

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज- “कांग्रेस की रैली राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 चुनाव हारने का मातम मनाने का तरीका” एक नवंबर सिखों का नरसंहार हुआ था दिल्ली में, जिसमें कांग्रेस के कई नेता शामिल थे, ऐसे में इसी दिन रैली रखना इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। विज बोले, फारूख अब्दुल्ला का शरीर हिंदुस्तान में रहता है और इनकी आत्मा पाकिस्तान में रहती है।

↑
Tap to Refresh