Follow

पति की दूसरी शादी से क्षुब्ध महिला पर 4 मासूम बच्चों की हत्या का शक

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के अंदर चार मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शक बच्चों की मां गासिया खातून पर है, जो घटना के बाद से लापता है।

 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बच्चों के पिता नियाज अहमद सऊदी अरब में काम करते हैं। उन्होंने जब सुबह बच्चों से संपर्क नहीं हो पाया तो रिश्तेदारों को घर भेजा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। बालकनी के रास्ते अंदर जाने पर चारों बच्चे खून से लथपथ हालत में मृत पाए गए।

 

मौके पर दीवारों और बिस्तर पर खून के निशान मिले हैं। साथ ही उल्टी के संकेत मिलने से आशंका है कि बच्चों को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया गया, फिर किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई।

 

पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद का पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे दंपत्ति के बीच तनाव था। फिलहाल पुलिस ने कई टीमें बनाकर जांच तेज कर दी है और आरोपी मां की तलाश जारी है।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh