Follow

अध्यक्षा पर्ल चौधरी का शपथ ग्रहण, हरियाणा महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं महिला अध्यक्ष अल्का लांबा, सांसद एवं महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद, वरुण मुलाना सांसद, कर्मवीर बौद्ध सांसद की मौजूदगी में हुआ सम्मोह 
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्षा पर्ल चौधरी का शपथ ग्रहण समारोह आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंडीगढ़ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं महिला अध्यक्ष अल्का लांबा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान पर्ल चौधरी ने संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने पर्ल चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्ल चौधरी अपने नेतृत्व और कार्यशैली से महिला कांग्रेस को नई दिशा देंगी तथा संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत कड़ी है और पर्ल चौधरी के नेतृत्व में यह संगठन और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।
पर्ल चौधरी ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार उनके प्रमुख लक्ष्य रहेंगे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्ल चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस शपथ ग्रहण समारोह में
अलका लंबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस, रणदीप सिंह सुरजेवाला सांसद एवं महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद, वरुण मुलाना सांसद, कर्मवीर बौद्ध सांसद, गीता भुक्कल विधायक, दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूनम चौहान हरियाणा कांग्रेस सेवा दल, सुधा भारद्वाज पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मेयर प्रत्याशी पंचकूला नगर निगम एवं कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh