न्यूज़म ब्यूरो
गुरूग्राम। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने गुरुग्राम में पहुंचकर बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला भी उनके साथ रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने धनवापुर एरिया में बीएलओ के साथ ही मतदाताओं से भी मुलाकात की।
उन्होंने नगर निगम पार्षदों, राजनीतिक दलों के बीएलए व जागरूक मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान – 2026 में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यही है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र को सूची से किया जाए बाहर।
उन्होंने कह कि जिन मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म नहीं जमा कराए हैं, वे जल्द से जल्द बीएलओ के पास फॉर्म जमा कराएं।
बता दें कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास के आगमन से पहले बादशाहपुर के एसडीएम संजीव कुमार सिंगला के कार्यालय में BLO और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी कर्मचारियों ने दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए एक एक पात्र मतदाता से संपर्क करते हुए डाटा को अपडेट करने का काम चलता रहा, जिसके नतीजे में आज सीईओ का दौरा संतोषजनक पाया गया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।


