Follow

18 व 19 नवम्बर को नई दिल्ली में होगी राष्ट्रीय स्तर की विभागीय समिट : कृष्ण कुमार बेदी

सामाजिक एवं दिव्यांगजनों से संबंधित होगी समिट

न्यूज़म ब्यूरो 

चण्डीगढ, 4 नवम्बर।  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि आगामी 18 व 19 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की “दो दिवसीय वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान एवं वयो सारथी विभागीय समिट’ का आयोजन किया जाएगा। इस समिट का उद्घाटन केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विरेन्द्र कुमार करेंगे तथा समापन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बुधवार को चण्डीगढ में विभागीय समिट की तैयारियों को लेकर आयोजित वीसी के बाद यहां जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि समिट को लेकर देश भर के राज्यों से 11720 एक्टिव सुझाव मिले हैं। इनकी विस्तार से समीक्षा की जाएगी। यह दो दिवसीय समिट नशा मुक्त भारत, विद्यार्थियों को सशक्त छात्रवृति, दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं सुगम्य एवं विकसित भारत लेकर चार गम्भीर विषयों एवं थीम पर आधारित होगी।

Advertisement

बेदी ने कहा कि देश में यह विभागीय समिट पहली बार हो रही हे। इसमें दो विषय सामाजिक तथा दो दिव्यांगजनों से संबंधित हैं। इनमें मादक पदार्थो में कमी लाने, छात्रवृति का सशक्तिकरण तथा पहले ही पहचान कर दिव्यांगजनों को समुचित लाभ देकर आत्मनिर्भर बनाने तथा सुगम्य भारत के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को शामिल किया गया है। पंच निवेश एवं समावेशी संकल्प पर आधारित इन फीड बैक की विस्तार से समीक्षा करके भविष्य की योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जाएगी। यह सुझाव सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजनों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि यह समिट समाज में और अधिक पहुंच तथा सशक्त  बनाने की दिशा के साथ ही सभी राज्यों को सामूहिक रूप से कदम बढाकर चलने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगी।

इसके अलावा दिव्यांगता के क्षेत्र में कमी लाने के लिए बेहतर कदम उठाए जाएगें। इसमें देश के सभी राज्यों के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, निदेशक मुकुल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh