Follow

15 से लोग करेंगे शहीद स्मारक का दीदार, पहले 1 माह रोज 500 लोग पाएंगे फ्री एंट्री : अनिल विज

शहीद स्मारक देखने के लिए ऑनलाइन और मौके पर होगी टिकट बुकिंग, निशुल्क प्रवेश के लिए भी करानी होगी बुकिंग : अनिल विज

अंबाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का अमित शाह ने किया उद्घाटन, 15 नवंबर से आम जनता के लिए खुलेगा:ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना ये निशुल्क/मुफत दिखाया जाएगा : अनिल विज

1857 की क्रांति के गुमनाम शहीदों को मिलेगा सम्मान, कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी से शुरू हुई थी आजादी की पहली लड़ाई : विज

न्यूज़म ब्यूरो

चण्डीगढ, 6 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को निशुल्क दिखाया जाएगा। विज आज यहां मीडिया बाईट में यह जानकारी दे रहे थे।

Advertisement

विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना ये निशुल्क/मुफत दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निशुल्क/मुफत देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई, 1857 से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरठ से 9 घंटे यह लडाई शुरू थी और यह लडाई सशस्त्र हुई थी तथा ये लडाई सारे देश में लडी गई थी। लेकिन जिन शहीदों को पेडों से बांध-बंाधकर गोलियां मार दी गई और जिन पर कोल्हू चलवाए गए गांव के गंाव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे।

विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उदघाटन हमारे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh