महापौर शर्मिला पिंपोलकर और आयुक्त सौरभ राव ने लिया फैसला
अब 16 नवंबर से हर सोमवार को होगी पानी की कटौती
न्यूज़म ब्यूरो
ठाणे, 31 अक्टूबर। दिवाली के त्योहार के दौरान नागरिकों को पानी की किल्लत से बचाने के लिए ठाणे महानगरपालिका ने दो सोमवार को होने वाली जल कटौती रद्द कर दी है। महापौर शर्मिला पिंपोलकर और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने 2 और 9 नवंबर 2026 को प्रस्तावित शटडाउन रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
त्योहार के चलते लिया फैसला
ठाणे महानगरपालिका की जलापूर्ति योजना और स्टेम वाटर डिस्ट्रीब्यूशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हर सोमवार को शहर में पानी की आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, दिवाली के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए महापौर ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर दोनों शटडाउन रद्द करने के निर्देश दिए।
16 नवंबर से फिर लागू होगी कटौती
मनपा के अनुसार, अब 16 नवंबर से हर सोमवार को जलापूर्ति बंद रखने की व्यवस्था फिर शुरू होगी। महानगरपालिका ने नागरिकों से पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करने और उपलब्ध पानी का उचित प्रबंधन करने की अपील की है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
