Follow

विजय सेतुपति की ‘पॉकेट नॉवेल’ की रिलीज डेट का ऐलान

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 6 नवंबर। दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की आगामी फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। थियागराजन कुमारराजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को पोंगल के त्योहार के मौके पर दर्शकों के सामने लाया जाएगा। निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी देते हुए इसका नया पोस्टर भी जारी किया है।

फिल्म के संगीत को लेकर भी बदलाव किया गया है। पहले इसके संगीत की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा के पास थी, लेकिन अब उनकी जगह जीवी प्रकाश कुमार ने ले ली है। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ मालविका मोहनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

मालविका मोहनन ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने विजय सेतुपति के सहयोग के लिए उनका आभार जताया और निर्देशक थियागराजन कुमारराजा के साथ काम करने को यादगार अनुभव बताया। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब दर्शकों को इसके अगले अपडेट और रिलीज का इंतजार है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh