Follow

सलमान खान ने मुंबई मीडिया को दिखाई ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर की खास झलक, जल्द होगा रिलीज

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 6 नवंबर। अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। इससे पहले सलमान ने मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधियों को ट्रेलर की झलक दिखाई। ट्रेलर की इस पहली विशेष स्क्रीनिंग को लेकर मीडिया के बीच उत्साह देखने को मिला। फिल्म के टीजर और पोस्टर जारी होने के बाद से ही दर्शक इसकी कहानी और सलमान के किरदार को लेकर उत्सुक हैं।

स्क्रीनिंग के बाद मौजूद पत्रकारों ने ट्रेलर की सराहना की। सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म में दमदार अंदाज में नजर आए। वहीं, चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी पसंद किया गया। ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों की छोटी झलकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। निर्माताओं ने फिलहाल ट्रेलर की रिलीज तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे जल्द दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। देशभक्ति, युद्ध और उसमें इंसानों को चुकानी पड़ने वाली कीमत पर आधारित यह फिल्म बलिदान और मानवीय भावनाओं की कहानी पेश करेगी।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh