Follow

73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5,000 रुपये, 4.86 लाख को कर्जमाफी का लाभ

सीएम फडणवीस ने दी जानकारी; कर्जमाफी योजना के तहत किसानों के खातों में 4,764 करोड़ रुपये जमा

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 4 नवंबर। महाराष्ट्र के किसानों के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि राज्य के करीब 73 लाख किसानों के बैंक खातों में अग्रिम सहायता के रूप में 5,000 रुपये जमा किए गए हैं। अगले दो दिनों में लगभग 95 प्रतिशत किसानों तक यह राशि पहुंचने की उम्मीद है। बैंक खातों और दस्तावेजों से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण शेष किसानों को भुगतान में देरी हो सकती है।

4.86 लाख किसानों का कर्ज माफ

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना’ के तहत 4 लाख 86 हजार पात्र किसानों के खातों में एकमुश्त 4,764 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इस किस्त में सबसे अधिक लाभ सूखे और अन्य समस्याओं से प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों को मिला है। यहां करीब 2 लाख 76 हजार किसानों के खातों में कर्ज राहत की राशि पहुंचाई गई है।

Advertisement

अब तक 21 लाख किसानों को राहत

फडणवीस के अनुसार, योजना के तहत अब तक करीब 21 लाख किसानों के खातों में कर्जमाफी की राशि जमा की जा चुकी है। सरकार ने इस मद में अब तक लगभग 19 हजार करोड़ रुपये वितरित किए हैं। शेष पात्र किसानों को भी चरणबद्ध तरीके से राहत राशि देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh