Follow

शिक्षा के साथ साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक : श्रुति चौधरी

Listen to this article

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भारत स्कूल सेक्टर-12ए के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

 

Advertisement

पंचकूला, 23 नवंबर :  हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आॅडिटोरियम में आज भारत स्कूल सेक्टर-12ए द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी भी उपस्थित थे।

 

श्रीमती श्रुति चौधरी ने अपने अनुभव संाझा करते हुए कहा कि आज बच्चों के इस कार्यक्रम में आकर उन्हें अपना बचपन व स्कूल के दिनों की याद ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि वे भी शिक्षा के साथ साथ अन्य संास्कृतिक गतिविधियों में बढचढकर हिस्सा लेती थी और मंच पर सम्मानित होकर अपने आप को गौरवांवित महसूस करती थी। उन्होंने कहा कि पहले भारत स्कूल का नाम ब्रिटिश स्कूल हुआ करता था परंतु स्कूल संचालकों ने इसका नाम बदलकर भारत स्कूल कर एक नई पहल की जोकि बच्चों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत स्कूल, सेक्टर 12ए बच्चों को ऐसा वातावरण प्रदान करता हैं जहाँ विद्यार्थी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से विकसित होते हैं। वे एक सफल भविष्य के लिए तैयार होते हैं और साथ ही उनमें मजबूत नैतिक मूल्यों का संचार कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते है।

 

श्रीमती श्रुति चौधरी ने स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक और खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने बच्चों में अच्छे मूल्य निर्माण में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा सभी छात्रों को अपनी विशिष्ट पहचान बनाने और अपने सपनों को पूरे जुनून के साथ साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ रहा है।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री तरुण भंडारी ने कहा कि भारत स्कूल के बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की कर ट्राई सिटी के स्कूलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस स्कूल के बच्चें शिक्षा ही नहीं खेलों व अन्य क्षेत्रों में भी पंचकूला व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भारत स्कूल शिक्षा के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में बढचढकर भाग ले रहा है और गरीब और जरूरतमंद बच्चों को भी समय समय पर सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होनंे बताया कि बच्चें भविष्य की नीवं होते है, स्कूल इन्हें शिक्षा देकर इनमें मेहनत व लग्न से बडे पद पर आसीन होने और देश के विकास में योगदान देने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में वो दिन दूर नहीं है जब भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा।

 

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने गु्रप डांस, सोलो डांस, वोकल और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी और मुख्यातिथि ने भी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। प्रधानाचार्या श्रीमती गीतिका सेठी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की। जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, छात्रों की उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। रिपोर्ट में वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया और छात्रों के समग्र विकास के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। इस अवसर पर स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला सेठी, निदेशक श्री संजय सेठी और प्रधानाचार्या श्रीमती गीतिका सेठी तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना शर्मा और श्रीमती राखी भी उपस्थित थे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh