न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 7 अक्टूबर। हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल गुरुवार 8 अक्टूबर को पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय ‘पंचकमल’ में जनसुनवाई करेंगे। गोयल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आमजन की समस्याएं एवं शिकायत सुनेंगे।
इस दौरान नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता अपनी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रख सकेंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकार और जनता के बीच संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक भाजपा मुख्यालय में जनसुनवाई हेतु उपस्थित रहते है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।