Follow

पंचकूला में 221 फुट ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ पड़ा ट्राई सिटी

हजारों लोगों ने देखा रावण दहन, सड़क पर वाहनों के जाम से लोग हुए खासे परेशान 

शालीमार ग्राउंड के पास तक हजारों दोपहिया और चौपहिया वाहनों से पीटीआई रहीं आस पास की सड़कें 

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 20 अक्टूबर। शहर में मंगलवार को दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा। वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल मुख्य अतिथि रहे।

Advertisement

राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल, रतन लाल कटारिया ट्रस्ट की संयोजक बंतो कटारिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। लोग रावण के जलते पुतले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे। विभीषण ने रावण के पुतले को अग्नि दी। शानदार आतिशबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।

हरियाणवीं गायक तेजपाल ने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। सबसे बड़े रावण को देखने के लिए 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे। जनसैलाब को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्राइवेट सुरक्षा कर्मचारी लगाए गए थे। रावण दहन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

इसी भावना के साथ इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रमुखता दी। 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता थी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh