Follow

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें, नए गाने Sirra को लेकर बवाल, कोर्ट ने जारी किया समन

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दे कि सिंगर रंधावा अपने नए गीत ‘सिरा’ को लेकर विवादों में घिर गए है। उनके गाने सिरा को लेकर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया है और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है।

समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है

गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है : गुरवीर सिंह ढिल्लों

श‍िकायतकर्ता ने गाने की लाइन 'जम्यां नूं गुढ़ती च मिलदी अफीम ऐ' पर आपत्ति जताई है

गुढ़ती शब्द का गलत इस्तेमाल किया है और इसका श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दे कि सिंगर रंधावा अपने नए गीत ‘सिरा’ को लेकर विवादों में घिर गए है। उनके गाने सिरा को लेकर लुधियाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अब इस मामले पर समराला कोर्ट ने गुरु रंधावा को समन जारी किया है और 2 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। गुरु रंधावा के खिलाफ राजदीप सिंह मान ने यह शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisement

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व रखता है गुढ़ती शब्द

एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि श‍िकायतकर्ता राजदीप सिंह मान ने गाने की लाइन 'जम्यां नूं गुढ़ती च मिलदी अफीम ऐ' पर आपत्ति जताई है। गुढ़ती शब्द का गलत इस्तेमाल किया गया है और यह शब्द श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में विशेष महत्व रखता है। गुरु रंधावा को नोटिस भेजा गया था। जब गुरु रंधावा से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तब इसे कोर्ट में ले जाया गया।

हनी सिंह और करण औजला के गाने पर हो चुका है विवाद

पंजाबी सिंगर्स की तरफ से गानों में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों का लगातार विरोध हो रहा है। इससे पहले हनी सिंह और करण औजला के गानों पर विवाद हो चुका है। हनी सिंह के मिलीनीयर और करण औजला के एमएफ गबरू में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर महिला आयोग ने ऐतराज जताया था। जिसके बाद दोनों सिंगर्स ने महिला आयोग से माफी भी मांगी थी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh