Follow

CEC के खिलाफ हरियाणा में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकालेगी ‘आप’: डॉ.सुशील गुप्ता

झज्जर में ‘आप’ राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बनी रणनीति, जनहित के मुद्दों पर होगा कड़ा संघर्ष: डॉ सुशील गुप्ता

भाजपा द्वारा DHBVN के जबरदस्ती निजीकरण के फैसले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी आम आदमी पार्टी: डॉ सुशील गुप्ता

धान खरीद में नमी का बहाना बना किसानों को लूट रही सैनी सरकार: डॉ. सुशील गुप्ता

संगठन का बूथ स्तर तक होगा विस्तार, हरियाणा में ‘आप’ कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार: डॉ सुशील गुप्ता

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

झज्जर, 23 अक्टूबर। झज्जर में गुरुवार को आम आदमी पार्टी हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ‘आप’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने की। इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, संगठन के विस्तार और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक एवं गंभीर मंथन किया गया।

बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है और आम आदमी पार्टी जनहित की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक कड़ा संघर्ष कर रही है।

इस दौरान बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिए गए एवं जनहितैषी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा: बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और गरिमा के सवाल पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हरियाणा में प्रदेश स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। देश में चालू SIR से 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के वोट काटे जा चुके हैं जिससे लोगों में विशेषकर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है।

बूथ स्तर तक सांगठनिक विस्तार: आम आदमी पार्टी हरियाणा के संगठन को ओर अधिक सुदृढ़ व धारदार बनाने के लिए हरियाणा में सांगठनिक ढांचे का विस्तार करने की रूपरेखा तैयार की गई। डॉ. सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करते हुए हर गांव और वार्ड तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। और अपने बूथ को सबसे मजबूत करे।

DHBVN के निजीकरण का पुरजोर विरोध: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के निजीकरण के कदम को जनविरोधी करार देते हुए ‘आप’ नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि इससे आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आम आदमी पार्टी इस तुगलकी फैसले का कड़ा विरोध करती है।
धान खरीद में किसानों की लूट पर तीखी प्रतिक्रिया: धान खरीद के दौरान नमी के नाम पर किसानों की फसल को कम रेट पर खरीदने और मंडियों में उनका शोषण किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अन्नदाता को उसकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल रहा है, जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

अंत में, डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इन सभी गंभीर और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। बैठक में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh