Follow

उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन के नागरिकों व नगर पर है बड़ी ही कृपा : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 24 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पवित्र स्थल उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम की बाबैन, कुरुक्षेत्र के नागरिकों और नगर पर बड़ी ही कृपा है। उनकी ही कृपा से दोबारा यह शिवालय पहले से भी भव्य रूप में खड़ा होगा। भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रही है।  मुख्यमंत्री ने युवा, महिला सहित बाबैन के नागरिकों को संतजनों की उपस्थिति में शिवालय के दोबारा निर्माण के लिए श्रमदान व अन्य सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम बाबैन में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उप ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव धाम बाबैन का गुंबद गिरने का निरीक्षण किया और महंत त्रिकाल गिरी, स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने संत नटराज गिरी की समाध पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं को भी सुना।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिवालय में दिल को झकझोर करने वाली घटना घटित हुई है। इस घटना में संत नटराज गिरी जी महाराज लोक गमन को प्रस्थान हुए हैं, जो परमात्मा के चरणों में विराजमान हुए हैं। ऐसे संत के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करते हैं।  उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए, जो निर्माण के कार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाए और मंदिर निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह शिवालय इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। बाबैन सहित आसपास के नागरिकों की यहां बहुत ही आस्था है। इसी आस्था को प्रकट करते हुए सभी नागरिक अपना महत्वपूर्ण योगदान मंदिर के पहले से भव्य रूप दिए जाने में अपना सहयोग दें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संगोर गांव की पंचायत में शिव मंदिर की मरम्मत और सब निर्माण की व्यवस्था के लिए अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनका मंदिर करीब 250 साल पुराना है। इस ऐतिहासिक मंदिर को मौजूदा समय में मरम्मत की जरूरत है। इसके अलावा कीर्तन व भंडारा घर के लिए शेड निर्माण भी करवाया जाना है।

इस मौके पर  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन जसविंदर जस्सी, चेयरमैन नायब इशरहेड़ी सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को पानी की समस्या हल करने के लिए निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौक पर नागरिकों से बातचीत की और उनकी मांग पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को पीने के पानी की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव प्रहलादपुर में पहुंचकर 30 वर्षीय पिंकी की मौत पर शोक व्यक्त किया। पिंकी की चारा काटने समय हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को सांत्वना प्रकट की और भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh