Follow

CM सैनी ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर हादसे में घायल दो युवकों की तुरंत मदद की

काफिले की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ 24 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लाडवा-बाबैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की तत्काल सहायता सुनिश्चित की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने काफिले से कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लाडवा से बाबैन रोड पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दिए। घायलों को देखकर मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उनकी स्थिति की जानकारी ली।

Advertisement

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिना देरी किए अपने काफिले में मौजूद एम्बुलेंस को मौके पर भेजा तथा दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायल अमित गांव बीड़ कलवा और रजत गांव सूरजगढ़ निवासी है

मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस मानवीय एवं संवेदनशील कदम की सराहना की।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh