रेखा शर्मा ने उपस्थित सभी को आत्मनिर्भर भारत संकल्प व स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की दिलवाई शपथ
सरदार वल्लभ भाई पटेल का एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में रहा अहम योगदान-रेखा शर्मा
पंचकूला, 12 नवंबर- राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर-26 के राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से जिला स्तरीय पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व उपस्थित सभी को आत्मनिर्भर भारत संकल्प व स्वदेशी वस्तुए अपनाने व दूसरों को स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने हेतू प्रेरित करने की शपथ दिलवाई।
राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजो ने भारत को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया था। उन्होंने सभी टुकडों का विलय करके भारत की एकता का संदेश दिया। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
उन्होंने बताया कि भारत को आजादी यूहीं नहीं मिली है इसके लिए हजारों युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को अंग्रजों के चंगुल से आजाद करवाया। तभी हम आज सभी आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत के प्रधानमंत्री ने कठोर निर्णय लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य कर अखंड भारत का प्रचम लहराया।
इससे पूर्व राज्यसभा सांसद ने पौधारोपण किया और कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। तभी पौधे पेड बनकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें पाएंेगे। उन्होंने सेक्टर-26 के राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्वच्छता की प्रशन्नसा की।
जिला स्तरीय पद यात्रा में स्कूल, काॅलेज, आईटीआई, पाॅलटैक्निक व मेरा युवा भारत के वाॅलिन्टीयर राजकुमार, संगीता, जसप्रीत ने बढ़चढकर भाग लिया।
इससे पूर्व राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26 के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाया गया और 11वीं कक्षा की संजना, प्रार्थी, दिशा, रितिका, सोमनीत, मेघा, संजना व सिजना ने हरियाणवी डांस की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबकी तालियां बटोरी।
इस मौके पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा, मेरा युवा भारत के जिला अधिकारी सनिग्धा सिंह, प्रिंसीपल संजीव, प्रोग्रामर रेणू, सुनील, एमसी सुरेश वर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक, सरदार भवनजीत, प्रमोद वत्स सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।