Follow

मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली बरसाकर हत्या

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार को बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली बौंछार करके हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे करीब 10 गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

Advertisement

घटना बाराबंकी कोतवाली इलाके की बताई जा रही है। शोएब उर्फ बॉबी बाराबंकी से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया जा रहा है कि शोएब उर्फ बॉबी कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का शूटर था और उस पर जेलर हत्याकांड में आरोपी होने का भी आरोप था। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh