Follow

सांसद डा.सतीश पूनिया ने की त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद बिप्लब देब से मुलाकात

डा. पूनिया ने बिप्लब देब को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक ‘मैं अटल बिहारी वाजपेयी बोल रहा हूँ’ भेंट की

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डा. सतीश पूनिया ने सोमवार को नई दिल्ली में त्रिपुरा  के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद तथा हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर बिप्लब कुमार देब ने डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा सदस्य के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

मुलाकात के दौरान डा. सतीश पूनिया ने बिप्लब कुमार देब को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित चर्चित पुस्तक ‘मैं अटल बिहारी वाजपेयी बोल रहा हूँ’ भेंट की। डॉ. सतीश पूनिया और बिप्लब कुमार देब ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श और विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh