Follow

माय भारत चंडीगढ़ द्वारा आयोजित “SAKSHAM ELP-2026” का हुआ सफल समापन

न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 23 जून 2026 : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन माय भारत, चंडीगढ़ द्वारा समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आशा किरण, सेक्टर-46, चंडीगढ़ में आयोजित पाँच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ELP) “SAKSHAM ELP – 2026” का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ योग, चित्रकला, पेंटिंग तथा अन्य रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, सकारात्मकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया, वहीं स्वयंसेवकों को सेवा, संवेदनशीलता एवं समावेशन के मूल्यों को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। स्वयंसेवकों ने विशेष क्षमताओं वाले बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय व्यतीत कर उनके जीवन संघर्ष, धैर्य एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रेरणा प्राप्त की।
इस अवसर पर विनय कुमार, जिला युवा अधिकारी, माय भारत, चंडीगढ़ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन, आशा किरण के निवासी प्रबंधक , संस्थान के समस्त स्टाफ तथा माय भारत के स्वयंसेवकों सारिका, आकांक्षा, पुष्पा, प्रगति एवं ऋतिक का आभार व्यक्त किया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh