मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिष्टाचार भेंट
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 27 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिष्टाचार भेंट हुई।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपरिवार बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा ढिल्लों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के समाज में सद्भावना और नैतिक मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।