Follow

स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने करनाल नगर निगम के पार्षदों से किया संवाद

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 4 अगस्त। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने करनाल में नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों की भूमिकाविधायी प्रक्रियाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान गत वर्ष 3-4 जुलाई को गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सामने आए महत्वपूर्ण विषयों पर हुए विचार-विमर्श की कड़ी में चर्चा हुई। इस अवसर पर विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक राष्ट्रएक विधान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

ऐसे में प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए यह आवश्यक है कि वह केवल जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तक ही सीमित न रहेबल्कि विधायी प्रक्रियाओंसंवैधानिक प्रावधानों तथा संबंधित नियम-कानूनों का भी समुचित ज्ञान रखे।

Advertisement

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि एक जागरूक और अध्ययनशील जनप्रतिनिधि ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी बना सकता है। उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों के निर्वहन में नियमों और कानूनों का नियमित अध्ययन करें तथा सदैव जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंजिनके लिए जनसेवा प्रथम दायित्व हो।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh