Listen to this article
पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता को नशा बेचने वालों के विरूद्व रेड कर धरपकड करने के दिए निर्देश
स्कूल और काॅलेज के अध्यापकों को नशे के विरूद्व जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
पंचकूला, 27 नवंबर। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में नशीले पदार्थों के उपयोग की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने नशे के विरूद्ध शैक्षणिक संस्थानों, खेल विभाग को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा सके। उपायुक्त ने पुलिस को ड्रग्स बेचने वालों पर ज्यादा से ज्यादा छापेमारी कर शिंकजा कसने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी शिक्षण संस्थानों व अन्य अधिकारियों से जिले में ड्रग्स का सेवन रोकने के सुझाव मांगे और एंटी ड्रग्स कमेटी प्रत्येक शिक्षण संस्थान में बनाने के निर्देश दिए। उन्होने सभी शिक्षण संस्थानों के मुखिया से ड्रग्स बेचने व लेने की कोई भी शिकायत सीधे तौर पर मुझे दें या फिर पुलिस उपायुक्त को मिलकर दे ताकि ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जा सके। उन्होने सभी को अपने अपने शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स के दुष्प्रभाव में बारे में जागरूकता शिविर व नुक्कड नाटक या सेमिनार के माध्यम से और हेल्प लाईन नंबर को स्कूल व कालेज में चस्पा करने व विद्याार्थियों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने डीसीपी पंचकूला को स्कूल व काॅलेज के पास पैट्रोलिंग बढ़ाने व आस पास समान बेचने वाले वैंडरों की भी चैकिंग करने के निर्देश दिये ताकि स्कूल व काॅलेज के पास नशे को रोका जा सके और युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। उन्होने डीसीपी व अन्य विभागोें के संबंधित अधिकारियों को सडक के आसपास खडे भांग व अन्य नशे से संबंधित पौधों की भी मानिटरिंग कर उन्हें साफ करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिये कि दूसरे प्रदेशों से नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पंजाब और हिमाचल के बाॅर्डर से लगते जिला के क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा नाके लगा कर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाए। इसके अलावा हिमाचल और पंजाब पुलिस व मुखबीरों के माध्यम से निरंतर संपर्क स्थापित किया जाए ताकि नशा बेचने वालों पर सूचना मिलते ही कारवाई हो सके।
ड्रग कंट्रोलर श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होने 82 दवाओं का दुकान की इंस्पेकशन की और 19 दवाईयों की दुकानों के गलत दवाईयां रखने की एवज में उनके लाईसेंा निलंबित किए। उपायुक्त ने ड्रग कट्रोलर को सैक्टर-6 की मार्किट में एक दवाई की दुकान 24 घंटे सातों दिन खोलने के निर्देश दिए ताकि जिलावासियों को दुकान का लाभ मिल सके।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने उपायुक्त को जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों व की गई छापेमारी के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया। उन्होने बताया कि टोलफ्री हैल्पलाईन नंबर पर मादक पदार्थों की बिक्री और उपयोग के संबंध में शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाती है और नशा बेचने वालों को रेड करके तुरंत पकड़ा जाता हैं। उन्होने बताया कि पुलिस लगातार नशा बेचने वालों पर मानिटरिंग कर धरपकड कर रही है और जिले के लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है। उन्होने जिले में 551 नशे के विरूद्व जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
सिविल सर्जन डाॅ मुक्ता कुमार ने उपायुक्त को बताया कि अब तक नशे को छुडवाने के लिए 1036 लोगों को एनरोल किया गया है और हमने 14416 टोल फ्री नंबर बनाया गया है। जिस पर जिले का कोई भी व्यक्ति काॅल कर नशे के बारे में सहायता व जानकारी ले सकता है।
इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, डीडीपीओ विशाल पराशर, एसीपी अरविंद, आईटीआई पंचकूला के प्रिंसीपल, आईटीआई कालका, ड्रग कंट्रोलर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सैक्टर 1, सैक्टर 14 और विभिन्न शिक्षण संस्थानों व एनजीओ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
What are your
Feelings