Follow

”आधुनिक भारत के निर्माता” को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजली

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 अगस्त। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में भारत के जनप्रिय राजनेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर मनाये जाने वाले सद्भावना दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस मौके पर हुड्डा ने बताया कि राजीव गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में (1984-1989) देश को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की, जिसके तहत देशभर में कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा दिया गया और दूरसंचार व्यवस्था को मजबूत किया।
हुड्डा ने कहा मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैंने 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले राजीव जी के बेहद करीब रहकर काम किया है। उनकी दूरदृष्टि, कार्यशैली और यादें हमारे दिल-दिमाग पर सदा अंकित रहेंगी।

उनके नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लागू की गई, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आया। साथ ही, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए 73वें संविधान संशोधन की नींव रखी, जिससे स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली।

Advertisement

उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए और विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया। श्रीलंका के साथ शांति समझौता (भारत-श्रीलंका समझौता), मालद्वीव की सुरक्षा और सार्क की मजबूती, उनकी विदेश नीति के प्रमुख योगदानों में से एक था। युवा पीढ़ी को राजनीति और विकास से जोड़ने तथा विज्ञान-प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों ने भारत को नई दिशा की ओर अग्रसर करने में मदद की। आज पूरा देश उनके योगदान को याद कर रहा है।

इस मौके पर सांसद कर्मबीर बोद्ध, विधायक अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल, बलराम दांगी, चंदरप्रकाश, इंदुराज नरवाल, विकास सहारन, पूजा मुलाना, नरेश सेलवाल, जस्सी पेटवाड़, सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष पंचकुला संजय चौहान, चाँदवीर हुड्डा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh