बीबीएमबी में हिमाचल को उसका हक मिलने पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई, सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का आभार : जयराम ठाकुर
न्यूज़म ब्यूरो
शिमला, 6 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीबीएमबी में तीन दशक से चल रही लड़ाई में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले तीस वर्षों में प्रदेश की सभी सरकारों ने मजबूती के साथ हिमाचल का पक्ष रखा और इस लड़ाई को लड़ा है।
वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद संबंधित राज्य इस मामले में सहमति नहीं जता रहे थे और तत्कालीन सरकारें ऐसा कोई फार्मूला नहीं सुझा सकीं, जिससे इस विवाद का समाधान निकल सके। 30 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार ने कैशलेस सेटलमेंट का फार्मूला दिया और संबंधित राज्यों के साथ सहमति बनाने का प्रयास किया। इसी के बाद हिमाचल के हित में यह फैसला आया है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।