शिरोमणी अकाली दल को उस समय भारी बढ़ावा मिला जब बीकेयू (कादियां) द्वारा 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बिना शर्त समर्थन दिया
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने सभी किसान और मजदूर संगठनों से पार्टी का समर्थन करने की अपील की
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 2 नवंबर। शिरोमणी अकाली दल को आज उस समय बहुत बड़ा बढ़ावा मिला ,जब भारतीय किसान यूनियन(कादियां) ने आगामी विधानसभा चुनावोें के लिए पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया है। शिरोमणी अकाली दल के मुख्य कार्यालय में सरदार सुखबीर सिंह बादल के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबधित करते हुए बीकेयू (कादियां) के प्रधान हरमीत सिंह कादियां ने यह घोषणा की है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए स. हरमीत सिंह कादियां ने कहा,‘‘ हमने अकाली दल को बिना शर्त समर्थन देने से पहले तीन महीने कवायद की। हमने सभी राजनीतिक पार्टियों से संपंर्क किया और और महसूस किया कि अकाली दल को छोड़कर किसी के पास भी कोई किसान समर्थक नीति नही है। किसानों के प्रति पूर्ववर्ती कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों सरकारों का रिकाॅर्ड बेहद खराब है। आम आदमी पार्टी की सरकार हमारे संगठन के साथ लिखित समझौते के बाद मुकर गई।
किसानों को गिरफ्तार करने और अपने पार्टी के नेताओं का समर्थन करने का उसका ट्रैक रिकाॅर्ड सामने है, यहां तक कि किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं की ट्राॅलियां भी चुराई गई। इसने उन किसानों को भी मुआवजा नही दिया जिनका पिछले साल बाढ़ के साथ-साथ छह महीने से अधिक समय पहले ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें लगता है कि अकाली दल जैसी क्षेत्रीय पार्टी , जो श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को बनाए रखती है, वही पंजाब के किसानों के हितों की रक्षा कर सकती है।’’
इस बारे आगे जानकारी देते हुए स. कादियां ने कहा कि यूनियन से अकाली दल अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सेंट्रल एशियन देशों के साथ व्यापार के लिए अटारी-वाघा बाॅर्डर खोलने, फसल विविधिकरण और खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहन ,गेंहू और धान के अलावा अन्य फसलों के लिए एमएसपी, फसल बीमा और पंजाब में बाहरी लोगों को जमीन खरीदने से रोकने की मांग की गई है।
इस अवसर पर बोलते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने स. कादियां का पार्टी को समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया, और सभी किसान एवं मजदूर संगठनों से पार्टी का समर्थन करने की अपील की। उन्होने याद किया कि उनके पिता स. प्रताप सिंह कादियां, जिन्होने बीकेयू की स्थापना की थी, उन्होने 1968 में अकाली दल के विधायक के रूप में कार्य किया था। उन्होने आश्वासन दिया कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद यूनियन द्वारा उठाए गए सभी मुददों का समाधान किया जाएगा।
सरदार बादल ने यह भी बताया कि अकाली दल किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी अन्य पार्टी ने किसान समुदाय के लिए इतना कुछ नही किया है। स. कादियां ने पंजाब के सभी किसान समर्थक संगठनों को अकाली दल का समर्थन करने की अपील की है।
इस अवसर पर हरमीत सिंह कादियां बीकेयू कादियां के प्रधान, भूपिंदर सिंह भानपोरा (जनरल सचिव), गुरमीत सिंह गोलेवाल (उपाध्यक्ष), कुलदीप सिंह चकभाई (चेयरमैन), तलविंदा सिंह गागो (उपाध्यक्ष), बलविंदर सिंह बब्बी (उपाध्यक्ष) ,मनप्रीत सिंह फाजिल्का (उपाध्यक्ष), वीरपाल सिंह ढ़िल्लों (जनरल सचिव), रवनीत सिंह बराड़ (प्रवक्ता), गुरसाहिब सिंह ढ़ल (जिलाध्यक्ष तरनतारन), करमजीत सिंह (जिलाध्यक्ष संगरूर), गुरलवलीन सिंह (जिलाध्यक्ष मलेरकोटला), हरदीप सिंह गियासपुरा (जिलाध्यक्ष लुधियाना), अबजिंदर सिंह नानोकी (जिलाध्यक्ष पटियाला) भी मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने के बारे मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ आप आम आदमी पार्टी के विधायकों का पूरी तरह से पलायन देंखेंगे। सभी आप पार्टी के विधायक अपनी ही पार्टी द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वे जानते हैं कि पंजाबियों ने पार्टी से नफरत करना शुरू कर दिया है।’’ सरदार बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी से हार जाएंगें। उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल के सत्ता में आने के बाद राज्य और इसके संसाधनों को लूटने वाले सभी लोगों को कटघरे में लाया जाएगा।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

