Follow

पंजाब पंजाबियों का है, दिल्ली से रिमोट कंट्रोल शासन खत्म कर दें लोग : हरसिमरत कौर बादल

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाबियों से एकजुट होने और राज्य को लूटने वाली ताकतों  और पेपर लीक करके युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले और प्रत्येक पंजाबी को 1.5 लाख रूपये के कर्ज में डूबोने वाली विभाजनकारी ताकतों से छुटकारा पाने की अपील की 
दावा किया कि अकाली दल अध्यक्ष पर हमला सुनियोजित साजिश है क्योंकि वह भाईचारक सांझ के लिए उम्मीद की किरण हैं 
न्यूज़म ब्यूरो
लोंगोवाल, 20 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता बीबा हरसिमरत कौर बादल ने  कहा कि पंजाब पंजाबियों का है। उन्होने लोगों से दिल्ली से  रिमोट कंट्रोल वाली सरकार का शासन हमेशा के लिए खत्म करने की अपील की, शांति और साम्प्रदायिक सदभाव लाने, गैंगस्टर शासन को खत्म करने और ड्रग्ज की समस्य को समाप्त करने का आश्वासन देते हुए कहा कि यह अकाली दल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

एक भावुक और सशक्त भाषण में बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल कभी भी कायरों से नही डरेंगें,उन पर गुरुघर में दो बार हमला किया गया। बठिंडा सांसद ने गुरुदोखी मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के 600 कृत्यों पर कार्रवाई करने में विफल रहने और श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार को चुनौती देने की कड़ी निंदा की।

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 41वीं शहादत की बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशाल कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने पंजाबियों से राज्य में बंटवारा डालने वाली ताकतों से छुटकारां पाने का आग्रह किया, जो परीक्षा के पेपर लीक करके राज्य को लूट रहे हैं और परीक्षा के पेपर लीक करने नौजवानों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं, और उन्होने प्रत्येक पंजाबी को 1.5 लाख के कर्ज में डूबो दिया है।

लोगों से यह सोचने की अपील करते हुए कि गुरुघर में ‘ पंजाब दा पुत’ सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों किया जा रहा है, बीबा बादल ने कहा,‘‘ यह साफ है कि यह हमला कायरों द्वारा किया जा रहा है, जो सरकार की कठपुतली बन गए हैं।’’ उन्होने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने हमेशा शांति, भाईचारक सांझ और राज्य के विकास को पहले रखा है और यही बात विरोधियों को पंसद नही, जो कटटपंथियों को बढ़ावा देकर पार्टी को विभाजित करना चाहते हैं। उन्होने कहा,‘‘ ये ‘बाहरी’लोग ‘साम दाम दंड भेद’ का इस्तेमाल पंजाबियों को विभाजित कर उन पर शासन करने के लिए कर रहे हैं।’’
Special Offer
ADVERTISEMENT

बीबा बादल ने जोर देकर कहा कि गुरुद्वारा परिसर में अकाली दल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले सिख धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होने कहा,‘‘ हां, एक पत्नी और मां होने के नाते एक पल के लिए मैं डर गई थी, लेकिन आज मैं पूरी दृढ़ता से आपकी आंखों में आंखे डालकर कह सकती हूं कि हम सभी  न तो डरे हैं न ही कभी डरेंगें।’’ उन्होने कहा कि इसी भावना ने पार्टी के विरोधियों को परेशान कर दिया है क्योंकि उन्हें अहसास हो गया है कि सरदार सुखबीर सिंह बादल चडढीकलां में हैं भाईचारक सांझ और पंजाब की भलाई के लिए  काम करना जारी रखेंगें और अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल के नक्शेदकम पर हमेशा चलते रहेंगे।

बीबा बादल ने पंजाबियों से इस बात पर गौर करने का भी आग्रह किया कि ‘‘  मास्टर दा मुंडा’’ का परिवार किस तरह से धन दौलत में लिप्त है। उन्होने कहा,‘‘ कैसे वे सोने से लदे हुए हैं और करोड़ों रूपये के जूते-चप्पल पहन रहे हैं।  शिरोमणी अकाली दल  हर हाल में इन भ्रष्ट कृत्यों से अर्जित आय को वसूलने की लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होने बलात्कार के आरोपी को छोडने के लिए पांच करोड़ रूपये की रिश्वत मांगने में मुख्यमंत्री के करीबी परिवार के शामिल होने के आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

गुरु दोखी मुख्यमंत्री के बारे में बोलते हुए अकाली नेता ने कहा कि पंजाबियों को गुरु साहिबान के साथ-साथ संत जरनैल सिंह भिंडरावाला का अपमान करने के लिए भंग मान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करना चाहिए और कहा कि यहां तक कि उन्होने श्री अकाल तख्त साहिब के निष्कर्षों को गलत साबित करने के लिए एक फोरेंसिक रिपोर्ट भी तैयार की। उन्होने बताया कि बेअदबी की घटनाएं 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद ही शुरू हुई। उन्होने आम आदमी पार्टी की सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उसने 2015 के बेअदबी मामले में चार महीने के भीतर न्याय सुनिश्चित करने की गारंटी थी लेकिन किया कुछ भी नही और यहां तक कि मामलों को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने की अनुमति भी दी।

बीबा बादल ने निर्भीक होकर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को बेअदबी के मामलेां में कार्रवाई करने से कोई नही रोक रहा, जो पिछले दस सालों में 600 से अधिक हो गई हैं। उन्होने कहा,‘‘ इसी तरह आम आदमी पाटी सरकार को ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने और इस बुराई को जड़ से समाप्त करने से भी कोई नही रोक रहा, लेकिन सरकार ने ड्रग्ज की समस्या के विस्तार की अध्यक्षता की है। यहां तक कि राष्ट्रीय स्तर की एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है।’’

इस अवसर पर संबोधित करते हुए शिरोमणी कमेटी के प्रधान स. हरजिंदर सिंह धामी ने ‘संगत’ से मीरी पीरी खालसा मार्च के दूसरे चरण में तहे दिल से भाग लेने का आग्रह किया,जो 23 अगस्त को तलवंडी साबो से तख्त श्री दमदमा साहिब से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अगुवाई में शुरू होने जा रहा है और श्री आनंदपुर साहिब के तख्त श्री केशगढ़ साहिब में समापन होगा।

इस अवसर पर बलविंदर सिंह भूंदड़ , बिक्रम सिंह मजीठिया सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार ने पुनर सुरजीत दल का समर्थन करते हुए अनाज मंडी शेड को अंतिम समय में उनको आवंटित किया जबकि अकाली दल ने इसे पहले ही बुकिंग करवा ली थी और बुकिंग फीस भी जमा करवा दी थी। उन्होने पार्टी के जिला लीडरशीप की सराहना करते हुए कहा कि नई जगह पर टेंट लगाने व्यवस्था करने के लिए केवल 12 घंटे के समय के बावजूद उन्होने इतना बड़ा आयोजन किया।

इस अवसर पर सिकंदर सिंह मलूका, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, हीरा सिंह गाबड़िया, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, तेजिंदर सिंह मिडडूखेड़ा, विनरजीत सिंह गोल्डी, सतनाम राही, कुलवंत कांता, जाहिदा सुलेमान, गुलजार मूणक, गगनदीप खंडेबाद, नाथ सिंह हमीदी, बलबीर सिंह घुनस , जस्सी मानवी और अरविंद खन्ना सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।   

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh