Follow

SOPU, NSUI, AAP की गर्ल्स विंग के अनेक नेता SOI में हुए शामिल : चीमा

एस.ओ.आई को बहुत बड़ा समर्थन मिला जब एसओपीयू के प्रधान, एन.एस.यू.आई के जनरल सचिव एवं आम आदमी पार्टी की छात्र विंग के अनेक नेता एस.ओ.आई जत्थेबंदी में शामिल हो गए

कहा कि पार्टी में छात्र नेताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा: डाॅ. चीमा, रणबीर ढ़िल्लों

न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल की छात्र जत्थेबंदी स्टूडेंटस आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (SOI) को उस समय बहुत बड़ा समर्थन मिला, जब जब SOPU के प्रधान , NSUI के जनरल सचिव एवं आम आदमी पार्टी की छात्र विंग की गर्ल्स विंग की इंचार्ज समेत अनेक छात्र नेता आज एसओआई में शामिल हो गए।

इन नेताओं के एसओआई में शामिल होने पर पूर्व मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने स्वागत किया। इस अवसर पर एसओआई प्रधान रणबीर सिंह ढ़िल्लों भी मौजूद थे। इस अवसर पर डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने छात्र नेताओं का अकाली दल की छात्र विंग में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा एवं छात्र आंदोलन को पूरा समर्थन दिया जाएगा।

इस अवसर पर रणबीर सिंह ढ़िल्लों ने एसओआई में शामिल होने वाले सहयोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से एसओआई को बहुत बढ़ावा मिला है। उन्होने कहा कि अकाली दल हमेशा ही छात्रों के लिए डटकर खड़ज्ञ रहा है और हमेशा ही खड़ा रहेगा। उन्होने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल स्वयं पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं और छात्रों के मुददों को अच्छी तरह समझते हैं।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी एस.ओ.पी.यू (एसओपीयू) के प्रधान कुदरतवीर सिंह सेखों, एन.एस.यू.आई के पूर्व प्रदेश जनरल सचिव शगनप्रीत सिंह एवं आम आदमी पार्टी की छात्र विंग के एएसएपी के गल्र्ज विंग की इंचार्ज साहर सिद्धू अपने साथियों सहित एसओआई में शामिल हुए। इस अवसर पर शगनप्रीत सिंह ने एसओआई के राष्ट्रीय सचिव, कुदरतवीर सिंह सेखों को चंडीगढ़ यूनिट के प्रधान की जिम्मेदारी देकर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर यादविंदर सिंह यादू, परमजीत सिंह ढ़िल्लों , एसओआई के वरिष्ठ नेता हरमनदीप रंधावा, हरकमल सिंह भूरेगिल, अमीर सिंह पन्नू आदि भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh