दावा किया कि शिरोमणी अकाली दल धार्मिक सदभाव के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार
बीबा हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का घटना पर संज्ञान लेने और जांच में पूरी मदद का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया
न्यूज़म ब्यूरो
नांदेड़, 14 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज जोर देकर कहा कि वह कभी भी राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य में स्थिति को निंयत्रित करने और शांति भंग करने की कतई अनुमति नही देंगें।
यहां गुरुद्वारें में उनपर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पहली प्रतिकिया देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा ,‘‘ मेरे पिता सरदार परकाश सिंह बादल ने इन गलत ताकतों के खिलाफ कभी भी समझौता नही किया था। मुख्यमंत्री के रूप में सरदार बादल ने उस समय सक्रिय गलत तत्वों के बावजूद पंजाब में सभी धार्मिक समुदायों के बीच भाईचारक सांझ बनाए रखा । उन्होने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना हमारे राज्य की नीति की आधार थी।’’
सरदार बादल ने कहा कि डेढ़ साल पहले भी अमृतसर में श्री दरबार साहिब परिसर में इस विचारधारा विरोधी ताकतों ने उन्हे निशाना बनाया था। उन्होने कहा,‘‘ अब एक बार फिर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़ी सबसे पवित्र जगह पर दोबारा मुझपर हमला हुआ है।’’ उन्होने कहा कि वह कभी भी इस तरह के कृत्य से न तो डरते हैं और न ही वे इन तत्वों के सामने कभी भी झुकेंगें। सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम धार्मिक सदभाव और देश तथा पंजाब की प्रगति के लिए कोई भी बलिदान दे सकते हैं। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।’’
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का उनकी जमीन पर रक्षा करने के लिए शुक्राना अदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ भले ही शांति के दुश्मनों ने मुझे मारने की पूरी कोशिश की ,लेकिन गुरु साहिब ने मेरी रक्षा की ।मैं उनका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि मैं इस कहावत में भरोसा करता हूं कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले , लेकिन जिन्हें गुरु का आर्शीवाद प्राप्त है, उसका कोई बाल भी बांका नही कर सकता।’’
इस बीच बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल अध्यक्ष की सेहत के बारे व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेने के लिए फोन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होने घटना का तत्काल संज्ञान लेने और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होने इस कठिन दौर में उनसे संपर्क करने और इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। साथ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टेन अमरिंदर सिंह का भी पुरसा हाल लेने के लिए आभार जताया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।