Follow

धनखड़ ने बताया, आखिर कौन हैं हमारे असली हीरो ?

जयवीर कोच अखाड़ा में विश्व विजेता पहलवान सक्षम को सम्मानित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़

खिलाड़ी, सैनिक और किसान ही हमारे असली हीरो : औमप्रकाश धनखड़

अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता सक्षम लोहचब के सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

न्यूज़म ब्यूरो

बादली, 11 अगस्त। अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पहलवान सक्षम लोहचब का बुपनियां स्थित जयबीर अखाड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और विजता खिलाड़ी को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का क्षेत्र की सरदारी ने स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद गांव पहुंचने पर पहलवान सक्षम का ग्रामीणों और पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अखाड़े तक लाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में पहलवान, कोच, ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement

समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। अखाड़े में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सक्षम लोहचब का फूलों और रुपए की मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पहलवानों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अखाड़ा परिसर में मौजूद लोगों ने सक्षम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ी, सैनिक और किसान हमारे असली हीरो हैं। बुपनियां और आसपास का क्षेत्र पहलवानों की भूमि है। यहां की मिट्टी ने समय-समय पर देश को बेहतरीन पहलवान दिए हैं। उन्होंने सक्षम लोहचब की उपलब्धि की जमकर सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। सक्षम लोहचब की इस उपलब्धि से बुपनियां की कुश्ती परंपरा को भी नई पहचान मिली है।

ग्रामीणों ने कहा कि सक्षम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल पदक जीता, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह के दौरान अखाड़े में मौजूद पहलवानों और कोचों ने भी सक्षम का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा संचालक जयवीर कोच  ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी , जिला पार्षद संजय दलाल,जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र नांदल, बारह के प्रधान उमेद देशवाल,चेयरमैन लीलू पहलवान,जीते प्रधान अनिल प्रधान शाहपुर,बिल्लू ठेकेदार मांडोठी सहित कुश्ती कोच, कुश्ती संघ के पदाधिकारियों सहित पहलवानों ने सक्षम के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh