Follow

हरियाणा सरकार की तरफ धान खरीद के लगभग 275 करोड रुपए आढ़तियों का कमीशन अभी तक न देने से व्यापारियों में भारी रोष : बजरंग गर्ग

सरकार को राइस मिलरों को बोनस, लकड़ी के कैरेट व तिरपाल का किराया ना देने से आढ़तियों में बड़ी भारी नाराजगी है : बजरंग गर्ग

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने मंडी के आढ़ती व राइस मिलरों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ धान खरीद के लगभग 275 करोड रुपए आढ़तियों का कमीशन अभी तक ना देने से व्यापारियों में बड़ा भारी रोष है और इसी प्रकार पल्लेदारों की मजदूरी सरकार की तरफ बाकी है। सरकार को तुरंत प्रभाव से आढ़तियों का धान खरीद का कमीशन और पल्लेदारों की मजदूरी देनी चाहिए।

बजरंग गर्ग ने कहा कि राइस मिलरों का जो 15 रुपए प्रति क्विंटल बोनस 31 मार्च तक सरकार को देना था वह भी अभी तक नहीं दिया है। इतना ही नहीं लकड़ी के कैरेट व तिरपाल का तीन साल का किराया बाकी है। सरकार को राइस मिलरों को बोनस, लकड़ी के कैरेट व तिरपाल का किराया ना देने से आढ़तियों में बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार को तुरंत प्रभाव से बोनस, लकड़ी के कैरेट व तिरपाल का किराया देना चाहिए।

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने धान खरीद के चावल की डिलीवरी अभी तक सरकार ने लेनी शुरू नहीं की है जबकि मिलर बार-बार चावल की डिलीवरी देने के लिए कह रहा है। चावल की डिलीवरी ना होने के कारण हजारों मजदूर व मिलर मालिकों का भारी नुकसान हो रहा है। सरकार को चावल की डिलीवरी लेने के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।

 

Advertisement

Advertisement
Tap to Refresh