Follow

वीजा अवधि खत्म होने पर थाईलैंड की 19 महिलाएं हिरासत में

कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा में पुलिस का विशेष अभियान; वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू

न्यूज़म ब्यूरो

पुणे, 23 नवंबर। पुणे पुलिस की विशेष शाखा ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी शहर में रह रही थाईलैंड की 19 महिलाओं को हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा इलाके में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। सभी महिलाओं को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गोपनीय सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी पुणे में रह रहे हैं। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश और विशेष शाखा के उपायुक्त डॉ. प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 थाई महिलाओं के वीजा नियमों का उल्लंघन कर शहर में रहने की जानकारी सामने आई।

Advertisement

दो महीने से चल रहा था अभियान

पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं व्यावसायिक और विद्यार्थी वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी पुणे में रह रही थीं। विशेष शाखा पिछले दो महीनों से वीजा अवधि से अधिक समय तक शहर में रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही थी। अब महिलाओं को वापस भेजने के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh