Listen to this article
पंचकूला, 30 नवंबर। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 128 वें संस्करण का सजीव प्रसारण पंचकूला ज़िले के सभी 455 बूथों पर सुना गया। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कौशिक, वार्ड पार्षद एवं जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा पुरी ने पंचकूला सेक्टर 15 के बूथ नंबर 130 पर मंडल महामंत्री दिनेश चौहान के निवास पर बूथ पदाधिकारियों एवं समीति सदस्यों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सुनील, शक्तिकेंद्र प्रमुख राजेश शर्मा, बूथ पालक धर्मपाल मंगला, हरिचंद व अन्य बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर अजय मित्तल ने बताया की आधे घंटे के मन की बात कार्यक्रम में ज्ञान, विज्ञान, खेल, कला, साहित्य, देश, दुनिया और समाज से जुड़ी समसामयिक विषयों पर ढेरों जानकारी हमें मिलती है, जो समाज के हर आयु और वर्ग के लिए बेहद उपयोगी और उत्साहवर्धन करने वाला होते है।
What are your
Feelings