Follow

चलती कार पर गिरा 1000 किलो का हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर ही मौत

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतू क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने हाईमास्ट लाइट लगाने के दौरान 1000 किलो वजनी पोल अचानक अनियंत्रित होकर चलती कार पर गिर पड़ा। हादसे में समाजवादी पार्टी (समाजवादी पार्टी) के नेता लाल बहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पोल कार के ड्राइवर साइड आगे की ओर गिरा, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा करीब दो फीट तक ऊपर उठ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि लाल बहादुर यादव को चीखने तक का मौका नहीं मिला।

 

घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। उस समय हाईमास्ट लाइट का पोल मजदूरों द्वारा खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पोल सीधे सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मृतक लाल बहादुर यादव (47) अंतू नगर पंचायत से वर्ष 2022 में चुनाव लड़ चुके थे। वह पेशे से PWD के ठेकेदार थे और उनके पास देशी शराब का ठेका भी था। घटना के समय वह अपनी क्रेटा कार से शहर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh