Follow

मुख्यमंत्री ने माता मंदिर में मत्था टेका, किया नवनिर्मित शेड का उद्घाटन

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देवीनगर मंदिर अम्बाला शहर में कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और इस मौके पर परिसर में बनाए गए नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, विधायक राम कुमार कश्यप, कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर कहा कि यहां पर हर वर्ष सभा द्वारा धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से यहां आकर महर्षि कश्यप जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर शैड का जो निर्माण हुआ है उससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ आयोजकों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री का  स्वागत करते हुए शेड का निर्माण करवाए जाने के लिए सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जी के समक्ष कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी ने शैड निर्माण की जो मांग की थी जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपए देने की घोषणा की थी जिसके तहत यहां पर शेड के निर्माण के साथ-साथ स्टेज का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। उन्होंने भी इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों को इस कार्य की बधाई दी और मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh