Follow

पंचकूला में सेक्टर-8, 9 और 10 से पेड पार्किंग समाप्त

पंचकूला, 11 नवंबर: पंचकूला नगर निगम ने मंगलवार को एक बड़ा और जनहितकारी फैसला लेते हुए सेक्टर-8, 9 और 10 की पेड पार्किंग व्यवस्था को समाप्त कर दिया। नगर निगम ने यह कदम पार्किंग ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद उठाया। अब इन तीनों सेक्टरों में वाहन पार्क करने के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस निर्णय के बाद से शहरवासियों, खासकर दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से दुकानदार पेड पार्किंग व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि पार्किंग फीस एक अतिरिक्त बोझ बन चुकी थी, जिससे ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ता था और व्यापार में गिरावट आ रही थी।

महापौर कुलभूषण गोयल के फैसले से दुकानदारों और लोगों में खुशी की लहर

पंचकूला, 11 नवंबर: पंचकूला नगर निगम ने मंगलवार को एक बड़ा और जनहितकारी फैसला लेते हुए सेक्टर-8, 9 और 10 की पेड पार्किंग व्यवस्था को समाप्त कर दिया। नगर निगम ने यह कदम पार्किंग ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बाद उठाया। अब इन तीनों सेक्टरों में वाहन पार्क करने के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस निर्णय के बाद से शहरवासियों, खासकर दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से दुकानदार पेड पार्किंग व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि पार्किंग फीस एक अतिरिक्त बोझ बन चुकी थी, जिससे ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ता था और व्यापार में गिरावट आ रही थी।

नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने मंगलवार को अधिकारियों और पार्षदों के साथ इन सेक्टरों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि अब पार्किंग स्थलों पर न तो कोई कर्मचारी मौजूद है और न ही कोई बैरिकेडिंग। वाहन चालक बिना किसी परेशानी के अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे थे। इस दौरान जब लोगों को पता चला कि महापौर मौके पर पहुंचे हैं तो वे बड़ी संख्या में वहां एकत्रित हो गए और महापौर गोयल का आभार व्यक्त किया।

दुकानदारों ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। पहले ₹10 से ₹20 तक की पार्किंग फीस देने से ग्राहक पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। कई ग्राहक पार्किंग शुल्क बचाने के लिए सड़क किनारे या गलत जगह गाड़ी खड़ी कर देते थे, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी और कई बार पुलिस द्वारा चालान भी काटे जाते थे। अब पेड पार्किंग हटने से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वार्ड पार्षद सोनिया सूद ने कहा कि महापौर कुलभूषण गोयल के नेतृत्व में शहर में जनहित से जुड़े कई सराहनीय कार्य हो रहे हैं, जिनमें यह निर्णय सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-8, 9 और 10 के लोग लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे थे और अब उन्हें बड़ी राहत मिली है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने भी महापौर के इस निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन आम लोगों की सुविधा के लिए उल्लेखनीय और जनहितकारी फैसले ले रहा है। यह कदम दर्शाता है कि भाजपा सरकार और निगम प्रशासन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है।

पार्षद जय कौशिक ने कहा कि दुकानदारों के लिए यह निर्णय काफी राहत भरा है, क्योंकि इससे व्यापार पर सकारात्मक असर पड़ेगा और ग्राहक भी बिना किसी झंझट के खरीदारी कर सकेंगे। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 पंचकूला के अध्यक्ष भारत हितैषी ने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से पेड पार्किंग हटाने की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को सुविधाजनक और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। जनहित सर्वोपरि है और नागरिकों की मांग को पूरा करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh