Follow

घर से लापता दो सगी बहनें सकुशल मिलीं, पंचकूला पुलिस ने उत्तराखंड से ढूंढ निकाला

पंचकूला/ 16 नवंबर। पंचकूला पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 2 नवंबर से घर से लापता दो सगी बहनों को उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिला दिया है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और फिलहाल पंचकूला में बसे एक युवक ने 3 नवंबर को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी दो बहनें जिनमें एक की उम्र 19 वर्ष तथा दूसरी की 16 वर्ष है, 2 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
Listen to this article
पंचकूला/ 16 नवंबर। पंचकूला पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 2 नवंबर से घर से लापता दो सगी बहनों को उत्तराखंड से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिला दिया है।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले और फिलहाल पंचकूला में बसे एक युवक ने 3 नवंबर को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी दो बहनें जिनमें एक की उम्र 19 वर्ष तथा दूसरी की 16 वर्ष है, 2 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं और उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
 
शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों किशोरियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी और पारंपरिक जांच के जरिए सुराग जुटाए और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों का उत्तराखंड में होने का पता लगाया। 
 
इसके बाद पुलिस चौकी सेक्टर-21 के इंचार्ज दीदार सिंह की टीम उत्तराखंड पहुंची और दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों बहनों को आज ही उनके भाई को बुलाकर सुरक्षित रूप से मिलवा दिया है। परिवार ने पंचकूला पुलिस की तत्परता और मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh