कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति — जिला कार्यकारिणी बैठक में बोले धनखड़
विपक्ष के पास नेता, नीति और नियत की कमी : बोले धनखड़
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 4 अप्रैल। केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में नायब सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा के उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। समाज के हर वर्ग की देश – प्रदेश के विकास में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह यह सुनिश्चित करें कि अपने अपने क्षेत्र में हर पात्र नागरिक को मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया।
जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन द्वारा लिए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया।
राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पहचान देश और समाज सेवा से होती है। पात्र नागरिक को योजना का लाभ मिलने से उसका विश्वास आपके प्रति , भाजपा के प्रति और भाजपा की मोदी नायब सरकार के प्रति और बढ़ेगा। नागरिकों के विश्वास से ही भाजपा संगठन और मजबूत होगा।
धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अर्थव्यवस्था,सैन्य,संस्कृति ,शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में भारत मजबूत होकर उभरा है। आज भारत की बात को दुनिया में ध्यान से सुना जाता है। दूसरी तरफ विपक्ष है जिसके ना सर्वमान्य नेता और और न ही नीति। कांग्रेस लगातार सिकुड़ती जा रही है।
कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना ,संजय कबलाना ,महामंत्री रवि बराही व जयकिशन सहित पार्टी पदाधिकारी,मोर्चो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।