Follow

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे : राव नरेंद्र सिंह

किला मैदान में चल रहे धरने को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ दिया समर्थन
न्यूज़म ब्यूरो चरखी दादरी, 25 जुलाई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सभी नेता एकजुटता के साथ युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। राव नरेंद्र सिंह ने यह बात किला मैदान में चल रहे धरने को समर्थन देते हुए अपने संबोधन में कही। इससे पहले उन्होंने अंबेडकर चौक पर डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए राव नरेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी और अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे निर्दोष व निहत्थे बच्चों पर बेहरमी से लाठीचार्ज करने के साथ अश्रु गैस के गोले दागे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं को भी बलपूर्वक बंधक बनाया गया। उन्होंने कहा कि जनता इस जुल्म को सहन नहीं करेगी और छात्र- छात्राओं पर पड़ी एक एक लाठी का हिसाब चुकता करेगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में 152 से ज्यादा रिकॉर्ड पेपर लीक हुए हैं। इसी हताशा में युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उनके मन की बात सुनने की बजाए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी बचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि खाली लीपापोती से काम नहीं चलेगा और युवाओं की मांगें पूरी होने तक कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से उनका साथ देगा।

दादरी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दादरी जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिला मुख्यालय पर कहने को सरकारी कॉलेज है लेकिन अभी तक बिल्डिंग नहीं बनी है। हालात इस कदर गंभीर हैं कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग प्रताड़ित हो रहा है जिनके अधिकारों के लिए हम सबको मिलकर संघर्ष करना होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील धानक, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, डॉ मनीषा सांगवान, किसान नेता राजू मान, ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर फोगाट, सुरेंद्र सांगवान, अजीत बबली, अरुण सर्राफ, अमन डालावास, संदीप फोगाट, जोरावर सांगवान, बलजीत फोगाट, देवेंद्र लीला समसपुर, संदीप भगत सिंह, सुरेश पांडवानिया, सुमित शर्मा, रामनिवास पिचोपा, रोहताश खटीक, सुनील दुरेजा, दलीप सिंह सांगवान, धन सिंह शर्मा, दलबीर चिड़िया, रोहताश रोहिल्ला, शीशराम यादव, नरेंद्र दहिया, संजय बिडलान, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गांधी ने पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया : राव नरेंद्र सिंह
चरखी दादरी, 25 जुलाई। गांव बेरला स्थित श्री गणपति वाटिका में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा एवं जगा भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति गांवों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने पंचायतों को अधिकार, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व तथा स्थानीय स्तर पर विकास की नई दिशा देने का काम किया। आज देश में मजबूत लोकतंत्र की जो बुनियाद दिखाई देती है, उसमें राजीव गांधी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा देश के  छात्रों, युवाओं और राहुल गांधी के संघर्ष को समर्पित है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, किसान, मजदूर, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाकर ही ग्रामीण भारत के समग्र विकास का सपना साकार किया जा सकता है।

रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्ता के केंद्रीकरण की नहीं, बल्कि अधिकारों के विकेंद्रीकरण की रही है। राजीव गांधी का सपना था कि गांव का विकास गांव की भागीदारी से हो और पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर में संगठनात्मक मजबूती, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने, सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों तथा जनसेवा के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन फोम लाल फिरोजपुर, विजेंद्र सिंह नरवाल, उर्मिला धायल, डॉ. नरेंद्र संधू राष्ट्रीय प्रशिक्षक, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजेश श्योकंद, राजीव श्योराण, डॉ सविता श्योराण, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, डॉ मनीषा सांगवान, राजू मान, अमन डालावास, महेंद्र सोनी, काला बरवाला, यसपाल अहलावत, दलबीर गांधी, विजय पूर्व सरपंच काकड़ौली, जगबीर सिंह बेरला, रोहताश रोहिल्ला, पप्पू मिसरी, सोमबीर श्योराण, डॉ विजय मंदोला, सुनील दुरेजा, रामनिवास,  डॉ ओमप्रकाश, रणधीर घिकाड़ा, जगत सिंह, राजेश श्यामकलान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh