न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 29 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरियाणा के लिए नियुक्त प्रभारी श्री संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 30 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रदेश के पांच जिलों के व्यापक संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कार्यकारिणियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के पूर्व प्रत्याशियों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।