Follow

जनआशीर्वाद से निकाय चुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत : मुख्यमंत्री नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धारूहेड़ा में चेयरमैन प्रत्याशी अजय जांगड़ा के समर्थन में किया भव्य रोड शो

रोड शो में उमड़ी भीड़ से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा – लोगों का प्यार और विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया और भाजपा प्रत्याशियों का जिताने की अपील की

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धारूहेड़ा (रेवाड़ी) से भाजपा के नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी सतनारायण (अजय जांगड़ा) के समर्थन में भव्य रोड शो किया। यह रोड शो महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क से प्रारंभ होकर सोहना रोड, पब्लिक हेल्थ विभाग और अजय नगर मोड़ से होते हुए प्रत्याशी अजय जांगड़ा के कार्यालय पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में जनसैलाब उमड़ पड़ा और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisement


रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ और जनसमर्थन को देखकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद नजर आए। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों का यह प्यार और विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और यही जनआशीर्वाद निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।

रोड शो के दौरान जिस प्रकार लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और मुख्यमंत्री का स्वागत किया, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि धारूहेड़ा में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत तय है।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार बनने जा रही है, जिससे विकास की गति को और तेजी मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे और निकाय चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा। सैनी ने यह भी कहा कि सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “मोदी जिंदाबाद” और “नायब सैनी जिंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर रहा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने उपस्थित जनता से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाएं।

रोड शो में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री राजेश नागर, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक अनिल यादव, विधायक कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्ष वंदन पोपली और धारूहेड़ा के चुनाव प्रभारी कमल यादव के अलावा कार्यकर्ता और सैंकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh