Follow

सर्दी अमीर-गरीब नहीं देखती : डीसीपी सृष्टि गुप्ता

Listen to this article

पंचकूला/ 20 दिसंबर : कड़ाके की सर्दी के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए भी सहारा बनकर सामने आ रही है। सर्दियों में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए लगातार जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे।

इसी कड़ी में सैक्टर-10 चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर सैक्टर-10 क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, जैकेट व अन्य गर्म वस्त्र दिए। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली।

 

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि सर्दी अमीर और गरीब देखकर नहीं लगती, यह सभी को समान रूप से प्रभावित करती है। इसी भावना के साथ पंचकूला पुलिस लगातार जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही है ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां पंचकूला पुलिस ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जुआ और नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की टीमें रात की कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोगों के लिए आशा की किरण बनकर उन्हें गर्म कपड़े उपलब्ध करवा रही हैं।

Advertisement

डीसीपी ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने आसपास रह रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें सर्दियों के कपड़े उपलब्ध कराएं, ताकि सामूहिक प्रयासों से समाज का कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh