Follow

बेहद व्यस्त दिनचर्या के बावजूद लोगों की समस्याएं सुलझाते दिखे नायाब मुख्यमंत्री सैनी

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों से मिलने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं हैं।

ऐसे में अगर कोई उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पहुंच जाए तो चाहे आधी रात ही क्यों न हो जाए, सीएम सैनी जनता की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान का रास्ता सुझा देते हैं।

Advertisement

वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आए हुए लोगों की समस्याएं सुनते रहे और मौके पर मौजूद अपने ओएसडी और पीए को जन समस्याओं का पुलिंदा थमाते रहे।

खुद मुख्यमंत्री से मिलकर दूर दराज से आए लोग अपनी समस्याओं का मानसिक बोझ उतारकर बाहर आते नजर आए। 

बता दें कि शुक्रवार से हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष के अभिभाषण से होना है।

ऐसे में आज वीरवार को तमाम मीटिंग्स के बावजूद मुख्यमंत्री सैनी लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें और समस्याएं काफी देर तक सुनते दिखे। 

 

Advertisement
Tap to Refresh