Listen to this article
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी श्री नवदीप विर्क ने संभाला कार्यभार
शक्ति भवन पंचकूला में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले ए डी जी पी
बिजली संरक्षण प्रकृति रक्षा का व्यवहार है- नवदीप विर्क
पंचकूला : हरियाणा राज्य के 1994 बैच के वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी श्री नवदीप विर्क ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो एवं निदेशक सतर्कता हरियाणा पावर युटिलिटिज का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से समीक्षा बैठक करते हुए श्री विर्क ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के समय में प्रवर्तन ब्यूरो का गठन हरियाणा सरकार की महात्वाकांक्षी पहल है। उन्होने कहा कि ब्यूरो से सम्बन्धित सभी विभाग प्रकृति रक्षा के लिए नागरिक समाज को सचेत करने का दायित्व है।
उन्होने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और प्राकृतिक चुनौती के समय में समेकेतिक विकास हमारा लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा जब नागरिक समाज प्रकृति हितैषी जीवन संस्कृति को जियेगा। उन्होने कहा कि बिजली संरक्षण प्रकृति रक्षा का व्यवहार है। हमें अभियान चलाकर लोगो को जागृत करना होगा कि बिजली शक्ति का दुरूपयोग ना करे। उन्होने बिजली चोरी को सामाजिक अभिशाप बताया। उपस्थित लोगो को प्रेरित करते हुए उन्होने कहा कि बिजली चोरी रोकना खरीद कर बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए न्यायिक व्यवहार है।
हरियाणा के सभी जिलों में 22 थानों के माध्यम से बिजली, पानी, खनिज सम्पदा, शहरी एवं योजनाकार, परिवहन, आबकारी एवं काराधान विभागों के माध्यम से किये जाने वाले विकास व अन्य कार्यों में कानून सम्मत व्यवहार के लिए ब्यूरो के जांच अधिकारी एवं थानाध्यक्ष चौबीस घंटे तत्पर रहते हैं। उन्होने कहा कि आने वाले समय में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सम्बन्धित विभागों की कार्य प्रणाली पारदर्शी हो। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह एवं एस ई श्री पराग शर्मा के साथ विभाग के अधिकारी/कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
परिवहन विभाग में प्रधान सचिव हरियाणा सरकार के दायित्व का निवर्हन करते हुए श्री विर्क ने प्रकृति हितैषी परिवहन व्यवस्था को लागू करते हुए हरियाणा के नौ शहरों में इलैक्ट्रिक बसों की सुविधा प्रदान करते हुए परिचालन कराया। आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति से जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए हरियाणा सरकार की स्वपनिल योजना हैप्पी कार्ड योजना को लागू किया गया। हैप्पी कार्ड योजना के तहत अंत्योदय परिवार के लोग यह कार्ड बनवाकर एक साल में 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यह कार्ड हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में मान्य होगा। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया।
वहीं खेल विभाग में रहते हुए श्री विर्क ने खेल की दुनिया में हरियाणा की प्रतिभाओं को विश्व मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। श्री विर्क ने खेल विभाग के प्रधान सचिव के रूप में हरियाणा सरकार की कैश अवार्ड स्पोर्टस योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार आरंभ कराया। इस योजना के तहत स्वर्ण पदक विजेता को ₹25,000, रजत पदक विजेता को ₹15,000 और कांस्य पदक विजेता को ₹10,000 का पुरस्कार दिया जाता है। इसी कड़ी में आप द्वारा खेल में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले खेल प्रतिभाओं के लिए सरकारी नौकरी प्रदान करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करते हुए जॉब पोर्टल लांच करवाया गया। श्री विर्क जी की विशेष पहल पर खेल में नई प्रतिभाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष पहल करके विविध स्तरों पर खेल छात्रवृत्ति योजना को लागू किया गया।
श्री नवदीप सिंह विर्क, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो और निदेशक, सतर्कता एवं सुरक्षा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। श्री विर्क का जन्म करनाल जिले में 28 अप्रैल 1969 को हुआ। आपने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम बी ए की डिग्री हासिल की। आप अपनी पीढ़ी के प्रतिभाशाली लोगो में से एक रहे है। आपने यूके से क्रिमिनोलॉजी में डिग्री प्राप्त की है और साइबर क्राइम के विशेषज्ञ हैं। आपने हरियाणा राज्य के 31 साल के कार्यकाल में 13 अलग-अलग स्थानों पर एसपी/एसएसपी के रूप में सेवा दी है।
श्री विर्क जी ने कई वर्षों तक एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था, आई जी रोहतक रेंज, पुलिस आयुक्त गुरूग्राम के अतिरिक्त हरियाणा सरकार मे परिवहन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर रहते हुए सराहनीय कार्य किया है। आपके योगदान को भारत सरकार ने चिन्हित करते हुए पुलिस पदक 2011 एवं राष्ट्रपति पुलिस पदक 2021 में सम्मानित किया है।
What are your
Feelings