सार्वजनिक गार्डन में युवक-युवती से मारपीट का आरोप, पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ दर्ज की FIR
न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 22 नवंबर। घाटकोपर में एक सार्वजनिक गार्डन में युवक-युवती के साथ मारपीट की घटना पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 नवंबर को कुर्ला के पास फीनिक्स मॉल स्थित गार्डन में 8-10 युवकों ने जोड़े पर हमला किया और उन्हें वहां आने से रोका।
इस घटना पर सोमैया ने विवादित बयान देते हुए कहा कि मुंबई का इस्लामीकरण करने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने शहर की मराठी पहचान बनाए रखने की बात कही।
सोमैया ने दावा किया कि आरोपियों ने युवक-युवती से पूछा कि वे वहां क्यों आए हैं और हिंदुओं को वहां आने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि घाटकोपर पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आठ नाबालिगों के खिलाफ FIR
पुलिस के अनुसार, युवक-युवती गार्डन में फोटो खींच रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आठ नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
