Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रस्तावित फॉक्सकॉन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28, ई-01 में फॉक्सकॉन (Hon Hai Precision Industry Co., Ltd.) द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे उत्तर प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की।

 

Advertisement

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार सृजन में वृद्धि हो। इस सेमीकंडक्टर पार्क के निर्माण से लगभग 3000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा स्थानीय लोगों को इससे अधिकतम लाभ मिले।

 

इस अवसर पर तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh