Follow

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन व समर्पित कार्यकर्ता : डा.अर्चना गुप्ता

संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, डिजिटल लर्निंग, संवाद और बूथ शक्तिकरण पर फोकस

भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में चार जिलों के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और जिला प्रभारियों की हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया रहे मौजूद

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवारको पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक विषयों को लेकर मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सचिव अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, प्रदेश सचिव रवि बतान तथा अंबाला के प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर भी उपस्थित रहे। बैठक में अंबाला, कैथल, यमुनानगर और पंचकूला के मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों और जिला प्रभारियों ने भाग लेकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन, बूथ समितियों का नियमित सत्यापन, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना तथा लाभार्थियों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक प्रशिक्षण, संवाद और सूचना प्रसार को आधुनिक तकनीक के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि एसआईआर का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाए ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो सके।

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा को भव्यता के साथ निकाला जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में चल रहे संगठन के सभी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ सफल बनाना है। उन्होंने प्रत्येक मंडल में नियमित बैठकें, प्रवास, जनसंपर्क अभियान, सेवा गतिविधियां और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच सक्रिय रहता है और यही उसकी सबसे बड़ी पहचान है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संत गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को पूरे प्रदेश के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों तक श्रद्धापूर्वक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से समाज को संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहंुचाने की जिम्मेदारी सभी मंडल अध्यक्षों की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि संगठनात्मक प्रशिक्षण, संवाद और सूचना प्रसार को आधुनिक तकनीक के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि एसआईआर का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की चुनावी सफलता का आधार है। डा. सतीश पूनिया ने मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों का आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करें तथा भाजपा को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, लाभार्थी संपर्क, सामाजिक समरसता, सेवा गतिविधियों, मंडल स्तर की बैठकों, डिजिटल एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक कार्यक्रम समयबद्ध, योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh